Punjab Govt
Homeसुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के फोर्ट इलाके में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो इमारतों में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को कार्यालय को सूचित किए बिना काम पर नहीं आने के कारण निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, जिम्मेदार स्टाफ सदस्य को भी एक ज्ञापन जारी किया जा रहा है, जो पुलिसकर्मियों को काम सौंपने के लिए जिम्मेदार है।

पुलिस उपायुक्त संदीप जाधव ने दंडात्मक कार्रवाई की पुष्टि की और कहा,“ पुलिसकर्मियों को काम सौंपने के लिए जिम्मेदार एक कर्मचारी को भी एक ज्ञापन जारी किया जा रहा है।” गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के कुल 80 सशस्त्र जवान देश आरबीआई की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24 घंटे संभालते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -