बॉलीवुड, मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत, जो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, इस बार अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं, और अब कंगना ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक हालिया इंटरव्यू में, कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म “इमरजेंसी” के साथ-साथ शादी के मुद्दे पर भी खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी करना चाहती हैं, तो उन्होंने confidently कहा, “हां, मैं शादी करना चाहती हूं।” इस पर जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या वह अपने संसद कार्यकाल के दौरान शादी करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, “उम्मीद तो यही है, क्योंकि इसके बाद शादी करने का कोई फायदा भी नहीं रहेगा।”
कंगना ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता इस समय अपनी फिल्म “इमरजेंसी” पर है, और शादी की योजना पर विचार करने से पहले वह चाहती हैं कि फिल्म सफलतापूर्वक रिलीज हो जाए।
Kangana Ranaut Will Reportedly Get Married Within The Next Few Month ? she talked About his marriage in news18 interview https://t.co/jWLXzEtNCx #KanganaRanaut #MarriagePlans #News18interview #Encounterbollywood #HrithikRoshan #SinghamAgain #Ramayana #TwitterX pic.twitter.com/1Hsk3039b5
— Encounter India (@Encounter_India) September 19, 2024
फिल्म “इमरजेंसी” 1975 के भारत के राजनीतिक इतिहास पर आधारित है, जिसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। कंगना के फैंस अब उनके शादी की योजना के साथ-साथ इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं।
कंगना का यह बयान उनके निजी जीवन में बदलाव का संकेत देता है, और फैंस उनकी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।