नई दिल्ली – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बिजली के तार की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान पुंडलिक मानकर, प्रकाश राउत, युवराज डोंगरे और गणेशपुर के नानाजी राउत के तौर पर हुई है। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार घटना के समय ये लोग खेतों में काम कर रहे थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
मामला ब्रम्हपुरी तहसील के गणेशपुर (मेंडकी) का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये सभी प्रकाश राउत के खेत में खाद डालने के लिए आज सुबह गए थे ओर खेत में खाद डालने के बाद खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बाड़ लगाने का काम शुरू था। इस समय चारों किसान खेत के चारों कोनों में तारों को खींचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक किसी बिजली के तार की चपेट में आने से उन लोगों की मौत हो गई।
मामले की जानकारी पुलिस व बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 की मौत की पुष्टि की गई और 2 का इलाज किया जा रहा है। लोगों ने अंदेशा जताया की इस खेत के पास जंगल है, यहां जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए बिछाए गए विद्युत प्रवाह वाले तार की चपेट में आने से या फिर बिजली के खंबे से टूटे हुए तार की चपेट में आने मौत हो सकती है, फिलहाल करंट लगने का कारण स्पष्ट नहीं है इसकी जांच की जा रही है।