Punjab Govt
HomePunjabPunjab पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें...

Punjab पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: मामला अमृतसर के चौकी बी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इलाके ढपई से सामने आया है। जहां पर युवक को नशा करने और लड़कियों को परेशान करने वाले युवकों को रोकना महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह को चौक के मोहतबाड़ा में नशा करने और लड़कियों को परेशान करने वाले युवकों को रोकना महंगा पड़ गया। जिसके चलते युवकों ने अंग्रेज सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया।

जानकारी देते हुए पीड़ित अंग्रेज सिंह ने बताया कि कई बार इन हमलावरों को चौक-चौराहों पर नशा करने और शराब पीने से रोका गया है और लड़कियों को परेशान करने से रोका गया है। अंग्रेज ने बताया कि इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने मेरे घर का गेट तेजधार हथियारों से गेट तोड़ दिया। हमलावरों ने ऑटो की भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने बताया कि मौके पर से भाग कर उसने जान बचाई।

अंग्रेज ने कहा कि पुलिस से इंसाफ की मांग की है। इस संबंधी चौकी बी ब्लॉक के इंजार्ज ने बताया कि घटना वाली जगह पर जांच करने गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में से अभी तक किसी की शिकायत सामने नही आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाही की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -