Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking NewsBSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी यह सर्विस

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी यह सर्विस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब बीएसएनएल के युजर्स को जल्द ही हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी 2025 के अंत तक 5G सर्विस को लॉन्च किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मार्च 2025 तक अपना 4G रोलआउट पूरा करने के बाद 6 से 8 महीनों में 5G सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। ऐसा कहा जाता है कि वह 2025 के अंत तक 25 फीसदी के ग्राहक मार्केट शेयर लक्ष्य पर नजर रख रही है। वर्तमान में, केवल भारती एयरटेल और रिलायंस जियो पूरे भारत में 9 करोड़ और 10.8 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G कवरेज प्रदान करते हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ बढ़ोतरी के 15 दिनों के भीतर 2.5 लाख ग्राहकों ने अन्य टेलिकॉम कंपनियों से बीएसएनएल में पोर्ट किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -