Punjab Govt
HomeHimachalपर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण करें : सतपाल सिंह सत्ती 

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण करें : सतपाल सिंह सत्ती 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अवैध खनन माफिया अधिकारियों के संरक्षण में बेरोकटोक अवैध धंधे को दे रहा अंजाम

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीप कमल में शुक्रवार को ऊना सदर मंडल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में भाजपा के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय दीप कमल में हुई प्रदेश कार्य समिति बैठक में बखूबी जिम्मेदारी निभाने के लिए आभार जताया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वहन शानदार तरीके से किया और इस कार्य समिति को सफल बनाया।

विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न अभियानों की रूपरेखा भी साझा की। उन्होंने कहा कि देश में अचानक हुए असामान्य जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्षारोपण करें और उसे पौधे संरक्षण भी किया जाए। उन्होंने बताया 15 अगस्त को हर घर झंडा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा । उन्होंने चिंता जिताई की विधानसभा क्षेत्र का विकास का कार्य बिल्कुल रुक गया है एक पैसे कभी विकास नहीं हो रहा ।

विधायक ने जिला भर में हो रहे अवैध खनन को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री इस जिला में आकर अवैध खनन रोकने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे और दूसरी तरफ अवैध खनन माफिया उन्हीं अधिकारियों के संरक्षण में बेरोकटोक तरीके से अपने अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था।

विधायक ने कहा कि पुलिस द्वारा रोजाना ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घरों के निर्माण के लिए रेत बजरी लाने वाले लोगों के धड़ाधड़ चालान किए जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस पदाधिकारियों के बड़े-बड़े टिप्पर जिला के सभी नदी नालों में रेत बजरी से भरकर पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेजे जाते हैं, जबकि गरीब लोगों के चालान करके यही अधिकारी सड़कों के किनारे मूर्ख दर्शक बने तमाशा देखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए जिस तरह का लोक दिखावा किया जा रहा है, इन सभी चीजों को भारतीय जनता पार्टी एक रिकॉर्ड के रूप में सहेज कर रख रही है। आने वाले समय में इस नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सहित अन्य एजेंसियों को भी भेजा जाएगा। इस मौके पर मंडल के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी , जिला परिषद के सदस्य नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष गांवों के प्रधान, उप प्रधान ,पंच,बीडीसी कै सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -