Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar: Action में आए Joint CP Sandeep Sharma, डॉग स्क्वॉड टीम के...

Jalandhar: Action में आए Joint CP Sandeep Sharma, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ रेलवे स्टेशन में की चैकिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते शहर की सुरक्षा को लेकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मिलकर आज दोपहर सिटी रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इस अभियान दौरान पुलिस ने स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की तलाशी ली गई।

वहीं डॉग स्क्वॉड ने भी लावारिस वस्तुओं व पार्सलों को चेक किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी ने बताया कि शहर की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसी के साथ ही शहर वासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं, जिसको लेकर आज स्टेशन पर चेकिंग की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -