24 अगस्त को परिवार मिलन समारोह होगा
बद्दी में भारत विकास परिषद की बैठक
बद्दी/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की बैठक में हर माह के अंतिम शनिवार को बद्दी के अस्पताल में भंडारा लगाने का फैसला लिया है। इसके आलवा 24 अगस्त को होने वाली परिवार मिलन समारोह क ी तैयारियों पर भी चर्चा की गई। अगस्त माह के अंत में होने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व समूह गान प्रतियोगिता को लकेर भी खाका तैयार किया गया।
बद्दी के लाज मोटर्स में बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वम्मति से फैसला लिया गया कि हर माह अंतिम शनिवार को बद्दी के अस्पताल परिसर में भंडारा लगाया जाएगा। इसके लिए 12 सदस्यों ने अपना सहयोग देने के लिए बैठक में तैयार हुए। बद्दी के परफेक्ट इंजीनियरिंग के संचालक राजीव अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष रमन कौशल, देवव्रत यादव, स्वाति पंवार, राघा गोबिंद मंत्री, नीरज गुप्ता, राकेश यादव, निर्मल सिंह, प्रेम लता, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा ने भंडारे के लिए सहयोग करेंगे। भंडारा शुरू में माह में एक दिन चलाया जाएगा। अगर भंडारा संचालन के लिए और लोग आगे आए तो इसे माह के हर शनिवार को कर दिया जाएगा।
रमन कौशल ने कहा कि अस्पताल परिसर को इसलिए चुना है। बीमार लोग के साथ तामीरदार आते है उन्हें भोजन खाने का भी समय नहीं लगता है ऐसे में उन्होंने एक दिन अच्छा भोजन खिलाया जाएगा। भंडारा 300 लोगों का खाना बनाया जाएगा। भारत विकास परिषद 24 अगस्त को परिवार मिलन समारोह करने जा रही है। इसके लिए किशनपुरा के ली मैरिट होटल में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों व महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
शाखा के महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि अगस्त माह के अंत तक भारत को जानो के तहत स्कूलो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व अभिनंदन छात्र वंदन के तहत स्कूलो में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समूह गान प्रतियोगतिा कराई जाएगी। प्रतियोगतिा में अव्वल रहने वाले प्रतिभागी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरय पर भाग लेंगे।
बैठक में नीरज गुप्ता, राकेश यादव, सुषमा ठाकुर, राधा गोबिंद मंत्री, परमवीर चौहान, कृष्ण कौशल, विक्रमजीत पाल, लव कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।