Punjab Govt
HomeNationalनहर से बरामद Car में मिला कंकाल, जाने मामला

नहर से बरामद Car में मिला कंकाल, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पुलिस ने एक मानव कंकाल बरामद किया। बवाना इलाके में तटबंध टूट जाने के बाद खेड़ा गांव के पास मुनक नहर में पानी कम होने से एक क्षतिग्रस्त कार मिली, जिसमें एक कंकाल मिला। कार से कंकाल मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई।

ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक शख्स का है। मौके पर पहुंची समयपुर बादली थाना पुलिस ने कार नंबर के जरिए उसके मालिक के परिवार वालों से संपर्क किया। परिवार वालों ने बताया कि करीब 4 साल पहले कैब मालिक बुध विहार निवासी विनोद कार समेत गायब हो गए थे और परिवार वालों ने विजय विहार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए जांच के बिना यह कह पाना मुश्किल है कि कंकाल कार मालिक विनोद का ही है।

लेकिन ड्राइविंग सीट पर कंकाल के मिलने और मृतक के कपड़े व पास ही पर्स मिलने से कंकाल विनोद के होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने कहा कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिवारवालों के हवाले कर दिया है। साथ ही उनके परिवार वालों के ब्लड सैंपल लेकर उसे डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि कंकाल विनोद का था और किन परिस्थिति में उनकी मौत हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -