.
Breaking Newsपंजाब : प्रेमिका को जिंदा जलाया, फिर खुद को लगाई आग, जाने...

पंजाब : प्रेमिका को जिंदा जलाया, फिर खुद को लगाई आग, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना – खन्ना के समराला रोड पर एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। जिसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी-प्रेमिका को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। पीड़ितों की पहचान हर्षप्रीत सिंह और जसप्रीत कौर(27) के निवासी समराला के तौर पर हुई है। दोनों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना में युवक करीब 50 फीसदी झुलसा और युवती करीब 40 फीसदी झुलसी है।

 मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत कौर लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत सिंह निवासी पंजाबी बाग खन्ना से हुई थी। उसका हर्षप्रीत के घर भी आना जाना था। लेकिन बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से बात करनी बंद कर दी। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था।

जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। जानकारी के अनुसार जिसके बाद बाइक की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जिसके बाद उसने 108 नंबर पर एम्बुलेंस को फोन किया।

इसी दौरान हर्षप्रीत ने अपने आप को भी आग लगा ली थी। 108 एम्बुलेंस ने दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी जसप्रीत कौर के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए हैं। सिटी थाना पुलिस ने चंडीगढ़ अस्पताल जाकर जसप्रीत के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...