लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई।
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में परिक्रमा के अंदर एक लड़की द्वारा योग आसन करने और उसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट शेयर करने को लेकर कड़ा संज्ञान लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है। इसके साथ ही शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा से न करने पर प्रक्रमा के तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इस अवसर पर दरबार साहिब प्रबंधक भगवंत सिंह ने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में किसी को भी गुरु मती के खिलाफ कार्य करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक लड़की द्वारा किए गए कृत्य से सिख भावनाओं और नैतिकता को ठेस पहुंची है।
इस बारे में जानकारी देते हुए श्री दरबार साहिब के महाप्रबंधक. भगवंत सिंह धंगेरा ने बताया कि कल अर्चना मकवाना नाम की लड़की ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योगासन करते हुए अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। सीसीटीवी कैमरा खंगालने करने पर पता चला कि करीब 5 सेकेंड ही लड़की ने यह हरकत की थी, जिसके लिए लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों में से दो को निलंबित कर दिया गया है और एक कर्मचारी को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और गुरुद्वारा गढ़ी साहिब गुरदास नंगल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की के व्यवहार से सिखों और संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके चलते लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
लड़की ने ट्वीट कर मांगी माफी
मामले बारे लड़की ने ट्वीट कर माफी मांगी है, उसका कहना है कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती, मुझे नहीं पता था कि योग करने से किसी की भावनाएं आहत होंगी, इसके लिए मैं सभी से माफी मांगती हूं।