Punjab Govt
HomeEntertainmentऐसा क्या हुआ कि स्टेज पर दूल्हे को पड़ा थप्पड़

ऐसा क्या हुआ कि स्टेज पर दूल्हे को पड़ा थप्पड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्टेज पर खड़ी दुल्हन अपने होने वाले पति को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगती है। मार खाने के बाद दूल्हे का चेहरा लाल हो जाता है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद महिलाएं चुपचाप डरी-सहमी नजर आ रही हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हो रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन इतने गुस्से में आ गई और दूल्हे पर जोरदार थप्पड़ बरसाने लगी। 

वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी महिला रिश्तेदारों और सहेलियों के साथ स्टेज पर मौजूद है। ठीक सामने नीले कोट में दूल्हा खड़ा है। शुरुआत में देखने पर ऐसा लगता है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन तभी दूल्हा ऐसी हरकत करने लगता है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दूल्हा जबरन दुल्हन के मुंह में मिठाई ठूंसने लगता है। इससे दुल्हन असहज हो जाती है और गुस्से में तमतमाते हुए एक के बाद एक 3 जोरदार थप्पड़ लगा देती है। इसके बाद मुंह में से मिठाई को थूक देती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -