Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः Hans Raj Hans को Pakistan से आया न्यौता, देखें वीडियो

पंजाबः Hans Raj Hans को Pakistan से आया न्यौता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार ने पंजाब के मशहूर गायक एंव पूर्व भाजपा सांसद हंसराज हंस को पाकिस्तान में कीर्तन करने के लिए न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें दोबारा पाकिस्तान में आने का न्यौता दिया ताकि वह गुरु नानक की पवित्र धरती पर कीर्तन करें। उन्होंने कहा कि हंस राज हंस पहले भी पाकिस्तान में कीर्तन कर चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी आज उनके साथ बात भी हुई है। उनसे बात करके मुझे काफी अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह पाकिस्तान आ चुके हैं और यहां कीर्तन कर चुके हैं। मुझे याद है आपने पूरी रात बाणी का उच्चारण किया और सारी रात जागते रहे। 

उन्होंने आगे कहा कि वह पहली बार जब पाकिस्तान से सिख सांसद बनकर भारत गए तो हंसराज हंस खुद उनका स्वागत करने पहुंचे थे। यह देखकर उन्हें काफी खुशी हुई। मैं अरदास करता हूं कि आपको ऐसे ही चढ़दी कला में रखे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -