HomeBreaking Newsघर से निकलने से पहले यह खबर जरुर पढ़ें,

घर से निकलने से पहले यह खबर जरुर पढ़ें,

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंद रहेगी कई सड़कें और बसें 

नई दिल्ली : रविवार को प्रधानमंत्री के शपथग्रहण के मद्देनजर कई सड़कें बंद रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि रविवार को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन के आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा और कई जगह मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।  

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी  में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का शपथग्रहण समारोह शाम छह बजे से राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। परामर्श में कहा गया कि राष्ट्रपति भवन के आसपास सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए संसद मार्ग (परिवहन भवन और रफी अहमद किदवई मार्ग पर टी-पॉइंट के बीच), नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग अपराह्न 2 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेंगे।

इसमें कहा गया है कि यातायात को पटेल चौक, गोल चक्कर पटेल चौक, रेल भवन, चौराहा कृषि भवन, चौराहा गुरुद्वारा रकाब गंज और गोले डाक खाना से डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों को संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, पंत मार्ग, राजाजी मार्ग, त्यागराज मार्ग और अकबर रोड पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

केवल पैदल चलने वालों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। इसमें कहा गया है कि इम्तियाज खान मार्ग, रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, पंडित पंत मार्ग और तालकटोरा रोड पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।परामर्श में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के आसपास की सड़कों पर डीटीसी बसों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए यात्री परेशानी से बचने के लिए मेट्रो या अपने सुविधा के अनुसार, यात्रा के लिए प्लान बना सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -