Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsसुबह-सुबह फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

सुबह-सुबह फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन में ले जाया गया है। हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को रन-वे पर ही रोक लिया गया और फ्लाइट में सवार लोगों को इमरजेंसी एग्जिट कराया गया। सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। बम की खबर पर ही प्लेन को खाली कराया गया है। 

आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट प्रशासन समेत सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। आनन फानन में फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया और जांच शुरू की गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइटम में बम है या नहीं, ये जांच के बाद ही पता लग सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page