HomeBreaking Newsमंदिर के चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत,...

मंदिर के चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत, पुलिस को मिले कई क्लिप्स, मामला दर्ज, देखें वीडियो  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः यूपी के जिला गाजियाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला है। इस कैमरे की लाइव फीड मंदिर महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। पुलिस को डीवीआर से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कुछ क्लिप्स भी मिली हैं। पुलिस ने फिलहाल सीसीटीवी और उसका डीवीआर कब्जे में ले लिया है। महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल वो फरार है।

गाजियाबाद में मेरठ रोड पर कस्बा मुरादनगर है। यहां से गंगनहर बहती है। लोग इसे छोटा हरिद्वार भी कहते हैं। इसी नहर किनारे शनि मंदिर भी बना हुआ है। हर रोज सैकड़ों लोग गंगनहर में स्नान करते हैं और मंदिर के दर्शन करते हैं। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए एक चेंजिंग रूम शनि मंदिर घाट के ठीक बाहर बना हुआ है। ये पूरा मामला उस समय सामने आया, जब मुरादनगर इलाके के एक गांव की महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ 21 मई को कपड़े चेंज कर रही थी। महिला के मुताबिक, चेंजिंग रूम के ऊपर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था।

आरोप है कि मंदिर का महंत मुकेश गोस्वामी इस कैमरे की फीड को अपने मोबाइल पर लेकर महिलाओं के कपड़े बदलने के दृश्य को देखता रहता था। महिला का ये भी आरोप है कि जब मैंने इस पर आपत्ति जताई तो महंत मेरे साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया- महिला की शिकायत पर महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ थाना मुरादनगर में 23 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जब इस प्रकरण की जांच की तो आरोप सही मिला। सीसीटीवी चेंजिंग रूम के ठीक ऊपर लगा हुआ था और उसका फोकस चेंजिंग रूम पर ही था। हमें डीवीआर से 5 दिन की रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है, उसमें आपत्तिजनक वीडियो मिली है। महंत के मोबाइल की जब जांच हुई तो उसमें भी लाइव फीड पाया गया।

डीसीपी ने कहा, महंत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अभी तक की जांच में ये भी पता चला है कि महंत के खिलाफ मेरठ में एक और गाजियाबाद में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण के बाद सिंचाई विभाग ने भी महंत पर शिकंजा कस दिया है। दरअसल, मुरादनगर नहर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन है। महंत ने इस जमीन पर कब्जा करते हुए यहां 10–11 अस्थाई दुकानें बना ली थीं। सिंचाई विभाग ने इस जमीन को खाली करने के लिए महंत को नोटिस दिया, लेकिन महंत ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए सिंचाई विभाग ने बुलडोजर से शुक्रवार शाम को इन दुकानों को ढहा दिया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद मुरादनगर के कुछ स्थानीय पत्रकारों ने महंत मुकेश गोस्वामी से बात करके उनका पक्ष जाना। इस पर महंत का कहना था कि मंदिर की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। चेंजिंग रूम के ऊपर कोई कैमरा नहीं लगा था। पोल पर लगे कैमरे को बंदरों ने घुमा दिया, जिस वजह से उसका फोकस चेंजिंग रूम की तरफ हो गया। मैंने इसके लिए महिला से माफी भी मांग ली है। हालांकि अब FIR होने के बाद महंत का मोबाइल ऑफ है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -