महाराष्ट्रः लोकसभा चुनाव के चलते महाराष्ट्र की कल्याण सीट से ‘बिग बॉस’ फेम अभिजीत बिचुकले ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस सीट से पहले ही महा विकास अघाड़ी की तरफ से वैशाली दरेकर और सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की तरफ से डॉक्टर श्रीकांत शिंदे अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अभिजीत बिचकुले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर बरसे। उन्होने कहा, ‘अपना टाइम आएगा… मेरा सवाल है कि कल्याण को मुझे वह समय क्यों नहीं देना चाहिए? यहां हर तरह के लोग रहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यहां जैसा विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ और ढाई साल में तो बिल्कुल भी नहीं हुआ है.’ अभिजीत बिचुकले ने कहा, ‘मुझे किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। मैं निर्दलीय और संविधान को मानने वाला, संविधान पर चलने वाला हूं।
‘बिग बॉस’ का यह कंटेस्टेंट लड़ेगा चुनाव, दाखिल किया नामांकन
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -