Punjab Govt
HomeBreaking Newsभाजपा विधायक और बेटे के खिलाफ FIR हुई दर्ज, 2 गिरफ्तार

भाजपा विधायक और बेटे के खिलाफ FIR हुई दर्ज, 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शिवाला कला में सड़क बनाने वाली कंपनी के प्लांट पर सोमवार को आगजनी और फायरिंग हुई थी। इस मामले में धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ शिवाला कला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर, दो पंप एक्शन गन, 38 कारतूस और स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने धामपुर के भाजपा के विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में संदीप पुत्र सुनील निवासी कुहीकला जौनपुर और नरदेव पुत्र सौदान निवासी राजा का ताजपुर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में विधायक अशोक राणा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके बेटे प्रियंकर राणा ने बताया कि की वारदात से उनका कोई लेना देना है। सारे आरोप झूठे और निराधार हैं। फिना इलाके में मंगलवार की शाम को सड़क बनाने वाली कम्पनी जीएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर रघुवीर पुंडीर ने शिवाला कला थाने में तहरीर दी है।

जिसमें बताया है कि कंपनी का मिक्सिंग प्लांट फिना में जहां पर सोमवार रात करीब 2:00 बजे करीब 15-20 हथियार बन्द आरोपियों ने उनके प्लांट में घुसकर आगजनी और फायरिंग की है। फायरिंग में चौकीदार महिपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी फिना घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट की मशीनरी गाड़ियों और बाइक में आग लगा दी गई है। वारदात का आरोप धामपुर से भाजपा विधायक और उनके बेटे प्रियंकर राणा पर लगाया गया है। आरोप है की विधायक और उनके पुत्र द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। पहले भी धमकी दी गई थी और दबाव बनाया गया था। इसकी जानकारी भी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी। 22 अप्रैल को दो बाइक जिनके पीछे विधायक लिखा था। वह आये और धमकी दी कि काम बंद कर दो और ज़िला छोड़कर चले जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -