Punjab Govt
HomeBreaking Newsअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आई पत्नी, देखें...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आई पत्नी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्पाद शुल्क नीति के मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज मीडिया के सामने आई, जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नाम पर भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद जेल से देशवासियों के लिए संदेश भेजा है। आज इस मैसेज के बारे में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सबको बताया। दिल्ली सीएम की पत्नी ने जारी किए 3 मिनट 16 सेकेंड के वीडियो संदेश में बताया कि दिल्लीवासियों के बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि वह जेल के अंदर रहें या फिर बाहर, उन्हें देश की सेवा करनी है और वह भारत को आगे ले जाना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक के मैसेज के मुताबिक, उन्होंने आज तक बहुत सारे संघर्ष किए हैं। आगे भी उनके जीवन में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं। ऐसे में यह गिरफ्तारी उन्हें चौंकाती नहीं है। उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है। सबको मिलकर फिर से भारत को महान और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर ढेर सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहते हुए इन्हें पहचाना और हराना है, जबकि भारत की ढेर सारी देशभक्त ताकतों से जुड़कर उन्हें मजबूत करना है।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की महिलाएं सोच रही होंगी कि सीएम तो अंदर (जेल में) चले गए। अब पता नहीं कि 1000 रुपए (स्कीम के) मिलेंगे या नहीं। ऐसे में सभी माताओं और बहनों से अपील है कि भाई और बेटे पर भरोसा रखें। ऐसी सलाखें नहीं हैं, जो उनके भाई और बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सकें। वह जल्द बाहर आएंगे और वादा पूरा करेंगे। क्या आज तक ऐसा हुआ कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया हो और उसे पूरा न किया हो? दिल्ली सीएम के अनुसार, उनका भाई और बेटा लोहे का बना है। वह बहुत मजबूत है. लोगों से बस उनकी एक विनती है कि वे मंदिर जाकर भगवान से उनके लिए आशीर्वाद मांगें। करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, यही उनकी ताकत है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी अपील है कि उनके जेल में जाने से समाजसेवा और लोकसेवा का काम रुकना नहीं चाहिए और इस वजह से वे बीजेपी वालों से नफरत नहीं करें। भाजपाई भी उनके भाई-बहन हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -