Punjab Govt
HomePunjabFazilkaपंजाबः सदन में गूंजा रूस में फंसे युवाओं की भर्ती का मामला

पंजाबः सदन में गूंजा रूस में फंसे युवाओं की भर्ती का मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में बजट सत्र के बीच आज भी गहमागहमी रही। आज शून्य काल के दौरान कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने पंजाब के पांच युवाओं के रूसी सेना में जबरन भर्ती का मामला उठाया। को जो विदेश जा रहे थे उन्हें रूस सरकार द्वारा जबरन भर्ती करके यूक्रेन की लड़ाई में शामिल कर लिया गया है, का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही इस मामले को केंद्र सरकार के साथ टेक अप करके इन सभी युवाओं को वापस बुलाया जाए।

इस पर एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हमारे महकमे ने यह मामला पहले ही विदेश मंत्रालय के साथ उठाया हुआ है जो रूस में भारत की एंबेसी से बात कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इन पांचो युवाओं को भारत लाया जा सकेगा। वहीं सदन में किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज को दिव्यांग घोषित करने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही केंद्र सरकार से मामला टेक अप करेगी यह आश्वासन पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली को उनके सवाल के उत्तर में देते हुए कहा कि यह बेहद वाजिब मांग है क्योंकि अभी दिव्यांगों की श्रेणी में किडनी ट्रांसप्लांट वाले मरीजों को नहीं रखा जा रहा है।

यह सूची केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है वह जल्द ही इस मामले में एक पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखेंगे उन्होंने कहा कि ऐसा होने से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को सभी तरह की सुविधा जिसमें निशुल्क बस यात्रा या पेंशन आदि दी जा सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -