आरोपियों की तालाश में छापेमारी जारी
अमृतसरः मशहूर 88 फीट रोड पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते प्रवासी युवक बब्लू ने गुरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी पर गोलियां चलाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 2021-22 में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका राजीनामा हो गया था। इस मामले को लेकर बब्लू से उसकी पुरानी दुश्मनी थी।
आज बब्लू उस पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बब्लू चोरी और डकैती की वारदाते करता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह कुछ दिनों के लिए शहर से गायब हो जाता है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि परिवार के सदस्यों ने इसे बेदखल किया हुआ है। पीड़ित गुरप्रीत ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से इस पर जल्द काबू पाने के लिए न्याय की मांग करते हैं, उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मौके पर पीड़ित की मां सरबजीत कौर ने कहा कि हमारा लड़का घर से दवा लेने गया था और गली के लड़कों ने आकर हमें बताया कि बॉबी के गोली लगी है।
उन्होंने कहा कि जब हमने जाकर देखा तो वह गोली लगने से बॉबी घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। इनका पहले भी झगड़ा हुआ था जिसके चलते आज आरोपियों ने गुरप्रीत पर गोली चला दी। घायल गुरप्रीत को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।