HomeBreaking NewsKisan Andolan 2.0: केंद्र के प्रस्ताव पर केजरीवाल सरकार का इंकार, गर्माया...

Kisan Andolan 2.0: केंद्र के प्रस्ताव पर केजरीवाल सरकार का इंकार, गर्माया मुद्दा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने कहा, किसानों की मांग जायज है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन संविधान में हर नागरिक को हक है। किसान इस देश के अन्नदाता हैं। अन्नदाता को जेल में डालना गलत है। हम बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की परमिशन नहीं दे सकते।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पोस्ट एक्स लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के अन्नदाताओं से नफरत का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि दिल्ली की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती बॉर्डरों पर लोगों को राजधानी में एंट्री करने से रोकने के लिए कीलों वाली रिकेडिंग हाईवे पर कर दी है। जो अन्नदाता किसान देश का पेट भरने के लिए जमीन पर फसल उगाते हैं, पीएम Modi ने उन्हीं किसानों को रोकने के लिए रास्ते में कीलों का जाल बिछाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -