ऊना/सुशील पंडित: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शनिवार सुबह ऊना विधानसभा क्षेत्र के जखेड़ा गांव में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के प्रधान और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संकल्प यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ग्रामीणों को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को दी गई हर गारंटी पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत जहां आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने ग्रामीणों को भारत को विकसित बनाने में सहभागिता दर्ज करने की शपथ भी दिलाई। साथी उन्होंने केंद्र सरकार की उन महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों से साझा की जिनके बलबूते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने कोरोनावायरस जैसा विकट समय भी देखा लेकिन उसे समय से लेकर आज दिन तक देश के 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है और अब इसे आने वाले 5 सालों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस यात्रा में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, मंडल महामंत्री महिंद्र छिब्बर वा यात्रा के संयोजक विजय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जखेड़ा में सांसद डॉ सिकंदर कुमार व विधायक सत्ती ने किया स्वागत
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -