Punjab Govt
HomeBreaking Newsप्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ में...

प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ में आया व्यक्ति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। दरअसल दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 601.80 ग्राम का सोना छुपा रखा था। इसकी कीमत 36.93 लाख रुपये बताई जा रही है। यह यात्री  दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसकी चेकिंग ली गई।

लेकिन चेकिंग में उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला। फिर उन्होंने उसका X-Ray करवाया।  तब पता चला कि उसके मलाशय में 601.80 ग्राम सोने का पेस्ट है। कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर पूछना शुरू कर दी है। अधिकारी भी हैरान हैं कि लोग स्मगलिंग के लिए कैसे-कैसे तरीकों का इस्तेमाल करते है। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने विदेश से सोने की तस्करी इस तरह करने की कोशिश की। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -