ऊना/ सुशील पंडित :हरोली पुलिस ने 3.12 ग्राम चिट्टे सहित उपमंडल वंगाणा के युवक को काबू कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस के आरक्षी राकेश कुमार व लोकेश कुमार गश्त पर निकले थे तो मुखवर ने सूचना दी किमनप्रीत सिंह(25) पुत्र तरसेम लाल निवासी बल्ह खालसा तहसील बंगाणा जिला ऊना पंजाब से हैरोईन / चिट्टा लाकर हिमाचल में बेचता है। मनप्रीत आज भी अपने मोटरसाईकिल संख्या (एचपी 72 वी 4810) (स्पलेंडर मोटरसाइकिल) पर सवार होकर होशियारपुर की तरफ हैरोईन / चिट्टा खरीदने गया था व चिट्टा खरीद करके होशियारपुर की तरफ से वापिस आ रहा है ।
जिस पर पुलिस टीम ने टोल टैक्स बैरियर पंडोगा के पास नाकाबंदी कर दी। जब वह नाके पर पहुंचा तो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया तथा घबराकर उसने अपनी जेब से एक पॉलीथीन पाऊच को निकालकर नीचे जमीन पर फैंक दिया, जिसे चैक करने पर उस पॉलीथीन पाउच के अन्दर 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच निरीक्षण अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार द्वारा अमल में लाई जा रही है ।