Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः नाले से मिला लापता युवक का शव, पूछताछ में हुआ चौकाने...

पंजाबः नाले से मिला लापता युवक का शव, पूछताछ में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में पिछले 17 सितंबर से लापता युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। परिजनों को शक था कि उनके बेटे को किसी ने मौत के घाट उतार दिया है। वहीं आज लापता युवक का शव गंदे नाले से बरामद हुआ। मृतक की पहचान लिलान के रूप में हुई है। कातिल इतना शातिर था कि वह परिजनों के साथ ही लिलान की तालाश करने का ड्रामा करता रहा। परिजनों को शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन अभी पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई। लिलान महानगर में जूस का काम करता था। हत्या के बाद उसे शव को बोरे में डालकर नाले में फेंका गया था। पकड़े गए उस युवक की निशानदेही पर बीते रात भी पुलिस ने काफी सर्च की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला पाया था। इसके बाद शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ।

थाना टिब्बा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की हालत बहुत खराब है। इलाके के लोगों का कहना है कि लिलान को उसी की पहचान वाला युवक शराब पिलाने के बहाने ले कर गया था। उसने लिलान का कत्ल करके शव नाले में फेंका दिया। लिलान का कत्ल किस रंजिश के कारण हुआ, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -