Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस, कोर्ट में तीसरी चार्जशीट पेश के दौरान...

पंजाबः सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस, कोर्ट में तीसरी चार्जशीट पेश के दौरान हुआ नया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में पंजाब पुलिस ने तीसरी चार्जशीट पेश कर दी है। इस दौरान इस कत्ल में शामिल नए आरोपी के बारे में खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा में भिवानी के रहने वाले लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मानसा कोर्ट में उसके खिलाफ चालान पेश किया गया। चालान के मुताबिक जोगा ने ही मूसेवाला के कत्ल में शामिल हरियाणा के बोलेरो मॉड्यूल के शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी के ठहरने का इंतजाम किया था।

जोगा 2015 से लॉरेंस गैंग का मेंबर है। वह कत्ल के दौरान वह राजिंदर जोकर और लॉरेंस के भांजे सचिन थापन के संपर्क में था। गोल्डी बराड़ के कहने पर उसने मूसेवाला के कत्ल से पहले इन शूटरों के रहने का इंतजाम किया था। पुलिस के मुताबिक जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा हरियाणा में भिवानी जिले के बरदूनई थाना बिहाल का रहने वाला है। 4 जून 2022 को उसे कत्ल केस में शामिल किया गया। राजिंदर सिंह जोकर ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि जोगिंदर सिंह जोगा भी मूसेवाला हत्याकांड में शामिल है। इसके बाद कोर्ट से उसके गिरफ्तारी वारंट लिए गए, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। जिसके बाद उसे भगोड़ा करार दे दिया गया।

इसके बाद पुलिस को पता चला कि जोगिंदर जोगा 31 मई 2023 को गुरुग्राम के भोंडसी में दर्ज लूट और आर्म्स एक्ट के केस में जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लिया और उसे जेल से गिरफ्तार किया। मानसा ले जाकर उससे पूछताछ की गई तो जोगा ने बताया कि उसने कत्ल के बाद अपना अवैध हथियार और मोबाइल राजिंदर जोकर के किराए वाले मकान में छिपा दिया। यह मकान हरियाणा की उकलाना भूना रोड पर बस स्टैंड के पास है। हालांकि पुलिस वह बरामदगी नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक जोगा के बारे में खुलासा करने वाले राजिंदर जोकर ने मूसेवाला के कातिलों के ठहरने का प्रबंध किया था। वह 2015 से लॉरेंस गैंग का मेंबर है। उसने लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ के कहने पर मूसेवाला के कत्ल के बोलेरो मॉड्यूल वाले हरियाणा के शूटरों प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप और दीपक मुंडी के ठहरने का प्रबंध किया था। जोकर मूसेवाला के कत्ल के लिए गोल्डी बराड़, लॉरेंस, अनमोल बिश्नोई, सचिन थापन, जग्गू भगवानपुरिया और शूटरों के साथ प्लानिंग में शामिल था। उसने कत्ल करने के बाद इन शूटरों को ठहराया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page