Punjab Govt
HomeEntertainmentमहिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर  हंसराज चंदेल ने किया...

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर  हंसराज चंदेल ने किया स्वागत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया –  चन्देल

सचिन बैंसल/बददी : भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य  हंसराज चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हंसराज चंदेल ने कहा लोकसभा तथा राज्यसभा में बिल पारित होने के बाद महिला आरक्षण पूरे देश में लागू हो जाएगा।केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने तथा लोकसभा में बिल पेश किए जाने पर दून भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा के  हंसराज चंदेल  ने स्वागत करते हुए कहा  कि महिला आरक्षण के लिए पिछले अनेक वर्षों से केवल जुबानी प्रयास किया जा रहे थे  कांग्रेस व अन्य पार्टिया समय-समय पर महिला आरक्षण के  बारे में बयान बाजी करती आ रही थी लेकिन इस बिल को पास करने में उन्होंने कभी हिम्मत नही की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने इस बिल को पारित करके इसे अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल पारित होने के बाद आरक्षण पूरे देश में लागू होगा। देश की लोक सभा और  विधानसभाओं में  33 प्रतिशत महिला के लिए आरक्षित कर  महिलाओं की भागीदारी सुनिशित करने का  बड़ा कदम है। 
बिल पारित होने से पहले लोकसभा की 543 सीटों में से सिर्फ 82 महिलाए ही लोकसभा में चुनकर गई थी ।अब यह संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी तथा हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 1977 तथा 2022 में एक  महिला ही विधायक चुनकर गई। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल अठासट सीटें  है । और 1998 की विधानसभा चुनावों में सिर्फ 6 महिला को  ही हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचने  का मोका मिला है ।  लेकिन यह बिल पारित होने के बाद ,68 विधानसभा क्षेत्र में से 23 महिला को विधायक बनने का मोका  मिलेगा। इस बिल के लागू होने से हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति को  विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करने के सपने को साकार करने लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार का स्वागत किया गया ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -