चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रही गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में लोगों को गर्मी से रहात मिलने के आसार जताए गए हैं। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले एक सप्ताह में दिन के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि दिन में अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल में बारिश होने से यहां के तापमान में गिरावट आएगी। 15 सितंबर तक रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 सितंबर के बाद दिन के तापमान में बदलाव होने के आसार जताए गए हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 8 सितंबर तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 9 सितंबर के बाद मौसम बदल सकता है।