Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः एक्टिवा और कार की भयानक टक्कर में एक की मौत, गाड़ी...

पंजाबः एक्टिवा और कार की भयानक टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हादसे में महिला की टांगे शरीर से हुई अलग

गुरदासपुरः बटाला के पास मेहता-घुमन रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्विफ्ट गाड़ी और एक्टिवा की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। दूसरी ओर स्विफ्ट कार हादसे में पलट गई और चालक को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय कंवलजीत कौर के रूप में हुई है। मृतक की ननंद राजिंदर कौर ने बताया कि उसकी भाभी कंवलजीत अपने मायके रहती है और उसका भाई विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि वह ससुराल गांव नंगल में पासपोर्ट की इंक्वायरी के लिए आई थी। जहां वह परिवार से मिलकर वापिस चली गई। इस दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि यह हादसा हो जाएगा।  

महिला ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कंवलजीत कौर के टांगे उसके शरीर से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे टक्कर मारने वाली गाड़ी भी खेतों में पलट गया। इस हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी देते हुए घायल बलविंदर सिंह की बेटी ने बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है।

उधर, इस मामले में हादसे की सूचना मिलते ही थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला कंवलजीत कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -