Punjab Govt
HomeBreaking Newsमशहूर महिला आर्टिस्ट की पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल

मशहूर महिला आर्टिस्ट की पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुजरातः वडोदरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला पर शराब के नशे में पुलिस से लड़ने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि इस दौराम पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध होने के बाद भी महिला नशे की हालत में थी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला सड़क पर पुलिस वालों को गाली देते और मारने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रही है। महिला को पुरुष पुलिस अधिकारियों को खींचते और मारने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

बता दें कि पुलिस ने महिला को शराब के नशे में गाड़ी चलाने और पुलिस कर्मियों से लड़ने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया है। वहीं, मामले को लेकर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, यह घटना तब हुई जब पुलिस ने रात में कार चला रही महिला को चेकिंग के लिए रोका। वडोदरा में गोत्री गोकुल नगर के पास जब पुलिस सड़क पर चेकिंग कर रही थी तो महिला की कार भी रोकी गई। महिला नशे में थी, जिसके बाद एक महिला अधिकारी ने उसे कार से बाहर आने और पुलिस को उसकी कार की जांच करने के लिए कहा, जिस पर महिला भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी और महिला अधिकारी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी।

महिला अधिकारी ने उस महिला को शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान महिला बेकाबू हो गई, उसने चेकिंग के वक्त ड्यूटी पर मौजूद एक पुरुष पुलिसकर्मी को भी थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने उस पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाने की कोशिश की जिसने जांच के लिए उसकी कार रोकी थी। महिला पुलिस अधिकारी ने महिला से उसका वीडियो नहीं बनाने को कहा, जिसे महिला ने नजरअंदाज कर दिया और पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाना जारी रखा।

पुलिस अधिकारी ने महिला से उसका मोबाइल फोन ले लिया फिर क्या था, महिला ने पुरुष पुलिस अधिकारी से लड़ाई शुरू कर दी और अधिकारी से अपना मोबाइल फोन वापस लेने की कोशिश की। जब महिला को उसका फोन वापस मिला तो उसने पुलिस अधिकारियों को गालियां देना शुरू कर दिया और पुलिस वालों के सामने भी अभद्र इशारे किए। बीच सड़क पर कुछ देर तक चले जोरदार ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -