Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः 15 लोगों ने घेरकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

पंजाबः 15 लोगों ने घेरकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में जीतो मार्केट में युवक 15 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवक के सिर में करीब 18 टांके लगे है। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे MRI करवाने को कहा है। मामले की जानकारी देते हुए घायल हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बीती रात अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसके पास आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए। लोगों की भीड़ जमा होती देख बदमाश मारपीट कर धमकियां देते हुए फरार हो गए। फिर खुद ही परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने उसे सिविल अस्पताल पहंचाया।

घायल हरप्रीत ने बताया कि उसके भांजे ऋषि का कुछ लोगों से पैसों का लेन-देने था। उन लोगों ने ऋषि का चांदी का कड़ा अपने पास गिरवी रखा था। 2 दिन पहले वह ऋषि के साथ आरोपियों को पैसे देकर कड़ा वापस लेने गए थे। आरोपियों ने उनसे पैसे ले लिए, लेकिन कड़ा वापस नहीं दिया। जब उनसे कड़ा मांगा तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि इससे पहले भी हमलावारों ने हमला किया था। उस दौरान हमलावरों ने हवाई फायर भी किए थे। उस हमले में भी उसके सिर पर करीब 15 टांके लगे थे। इसकी शिकायत उसने मराडो चौकी में दी थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने थाना डाबा में शिकायत दी है। मामले में जांच अधिकारी अविनाश राए ने कहा कि हरप्रीत की शिकायत दर्ज कर ली है। मौके से सीसीटीवी इकट्‌ठे कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -