होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब रोडवेज की सवारियों से भरी बस पलट गई है। जिसके बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बस में धर्मशाला से होशियारपुर आ रही थी। इस बस में 20 सवारियां मौजूद थी। इस बीच तेज रफ्तार बस चिंतपूर्णि रोड पर बस पहाड़ी से टकरा गई, जिस कारण यहां पलट गई।

हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान से बचाव रहा लेकिन करीब 4-5 यात्रियों सहित ड्राईवर गंभीर घायल हो गया। उधर मौके पर क्रेन मंगवा कर रास्ता क्लियर करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और वहीं स्थानिक प्रशासन ने बहुत तेजी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।