Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः मामूली तकरार को लेकर चली गोलियां, एक घायल

पंजाबः मामूली तकरार को लेकर चली गोलियां, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना दरेसी के इलाके बाल सिंह नगर गली नं. 7 में देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक समझौते के लिए पहुंचे दोस्तों में फिर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक बदमाश ने अपने साथी पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस दौरान लाडी नाम के युवक के पेट में एक गोली लगी है। गोलियां चलाने वाले मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इलाके में लगे कैमरे खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक लाडी का अपने दोस्त आशु और अंकुश के साथ विवाद चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने समझौते का समय बाल सिंह नगर में रखा था। तय समय के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे वो इकट्ठा हो गए। वहां बातों बातों में उनकी बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और मामला गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इतने में लाडी ने अपने पास से दात निकाला और मारने लगा तभी आशु ने अपने पास से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि दो गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली लाडी के पेट में लगी। इसके बाद वो दोनों फरार हो गए। इसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों ने जख्मी को उठाकर पुलिस की मदद से पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ पहले पर्चे दर्ज है और वो जेल में भी एक साथ रहकर आये है। जेल में ही उनका विवाद हुआ था, जिसे सुलझाने को इकट्ठा हुए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -