Punjab Govt
HomeSportsआज का राशिफल, 5 अगस्त 2023

आज का राशिफल, 5 अगस्त 2023

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शनिवार का दिन है। आज रात 11 बजकर 11 मिनट सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ये फैसला आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा।  

वृष राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगा। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपके दिमाग में व्यापार वृद्धि के नए-नए आइडिया आएगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

मिथुन राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी समझदारी से हर तरह की स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। विद्यार्थियों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।  

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा। आपकी पदोन्नती होगी, पदोन्नति के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ होगा।

सिंह राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। आप अपनी कार्य योजना बनाएंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार आएगा। नियमित व्यायाम करने से आपको फायदा होगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन आज पहले की अपेक्षा बेहतर बना रहेगा। 

कन्या राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाईन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आप हर तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे। कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा, साथ ही मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। 

तुला राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होंगे। किसी प्रकार की जिद्द यानि हठ करने से बचें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी। घर के किसी मसले में फैसला लेने से पहले घर के सदस्यों से भी राय ले लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।  

वृश्चिक राशि: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाएंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फोन पर सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। सोशल मीडिया के द्वारा कुछ नए दोस्त बनेंगे। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

धनु राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आएंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। महिलाएं आज आपका कार्य समय से समाप्त करने में सफल होंगी। ऑनलाइन कोई डिश बनाना सीखेंगी। लवमेट्स आज कही घूमने जाएंगे।  

मकर राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको इंक्रीमेंट होने की खबर मिलेगी जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। साथ ही घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। अपने काम-काज को जल्दी निपटाने के लिए आज आपको कोई नया तरीका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

कुंभ राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपका सामाज में नाम होगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताएंगे जिससे दिन भर की थकान से राहत मिलेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे मदद के लिए कहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे। 

मीन राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों आज कुछ नया करने का प्लान बनाएंगे। जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आपके उत्साह को देखकर आपके परिवार वाले भी उत्साहित होंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है। जल्द सफलता मिलने के योग बने हुए है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -