Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsदर्दनाक हादसाः बस पलटने से 10 यात्री घायल

दर्दनाक हादसाः बस पलटने से 10 यात्री घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के घाट खंड में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस पलट गई, जिससे उसमें सवार कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने दस बजे हुई, जब बस 56 यात्रियों को लेकर बुलढाणा से मल्कापुर की ओर जा रही थी।

अधिकारी के मुताबिक, बस जब पर्वतीय राजूर घाट खंड से गुजर रही थी, तभी इसका ब्रेक फेल हो गया और वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं। अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page