फिरोजपुरः जिले के खलचियां गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियों के छर्रे महिलाओं को भी लगे है। इस घटना दौरान 4 लोग घायल हुए है। मिली जनाककारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुस कर गोलियों की बौछार कर दी। इस दौरान घर में महिलाएं थी जिन्होंने छुप कर अपनी जान बचाई। लेकिन फिर भी इस घटना दौरान एक महिला को गोली लगी और तीन लोग गोलियों के छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए फिरोजपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं घटना के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोट लगी है। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल राजन का कहना है कि उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। इस घटना के दौरान उसे गंभीर चोटे आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। लेकिन पुलिस का हर बार रटा रटाया जवाब सुनने को मिलता है। जो इस बार फिर सुनने को मिला है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि गांव खलचियां में गोलियां चली है। हादसे में कुछ महिलाएं भी घायल हुई है मामले की जंच कर रहे हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।