Punjab Govt
HomeEntertainmentपुलिस ने बाल्द खड्ड में फंसे एक बच्चे व युवक को किया...

पुलिस ने बाल्द खड्ड में फंसे एक बच्चे व युवक को किया रेस्क्यू 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

DSP लखबीर ने  क्रैन की सहायता से बाहर निकाला

बच्चा बेहोश होने पर अस्पताल में किया भर्ती

बददी/सचिन बैंसल :  बद्दी पुलिस ने बालद नदी में फंसे एक बच्चे व युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बच्चे को बचाने के लिए एक व्यक्ति भी पानी में कूद गया था लेकिन ऊपर से पानी अधिक आने से बच्चे व व्यक्ति  की जान जोखिम में पड़ गई थी। जिस पर पुलिस ने क्रेन से व्यक्ति व बालक को बाहर निकाला। बालक बेहोश होने पर उसे बद्दी के अस्पातल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार शाम के समय बद्दी पुलिस को सुचना मिली कि सनसीटी आउटडोर स्टेडियम के सामने बालद नदी में एक बच्चा फंसा है जिस सूचना पर बद्दी पुलिस  प्रशिक्षित अधिकारी के साथ पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची तथा देखा कि एक बच्चा बहती हुई बाल्द खड्ड में बीचों-बीच गंभीर स्थिति में खडा है।
बताया जा रहा है कि यह बच्चे खड्ड में खेल रहा था और अचानक पानी आने से बीच में फंस गया।  इस बच्चे को  बचाने के लिए हरियाणा से पानीपत के समालखा गांव  के निवासी गुरदयाल सिंह  तैर कर उस बच्चे के पास पंहुच चुका था।  जिसने उक्त बच्चे को एक पत्थर के पास सुरक्षित खडा कर रखा था । मौके की गंभीरता को पहचानते हुए, पुलिस टीम ने  तुरंत क्रेन मशीन को मौका पर बुलाया गया । जिस पर बिना किसी विलंब के राम राय क्रेन सर्विसस की एक क्रेन सनसीटी आउटडोर स्टेडियम के पास पहुंची और डीएसपी लखबीर सिंह ने लोगों के साथ खड्ड में जाकर उस बच्चे को बाहर निकाला।  पुलिस ने बच्चे को बचाने में गुरदयाल सिंह व क्रेन संचालक का अभार जताया। बच्चे पानी में डर गया था जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से  बाहर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -