लुधियानाः जिले के जीटी रोड पर 3 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सीमेंट से लदे ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर ट्रक चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। इस बीच यमुनानगर से आ रही बस ट्रक से जा टकराई। जिसके बाद एक कार भी असंतुलित होकर बस से टकरा गई । घटना स्थल पर लोगों ने बस से घायल सवारियों को बाहर निकाला। ये बस पट्टी बस डिपो की है। सवारियों से भरी ये बस अमृतसर जा रही थी। घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया है। कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ, लेकिन गाड़ियां हटाकर ट्रैफिक शुरू करवा दिया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
पंजाबः जीटी रोड पर सरकारी बस, ट्रक और कार की भयानक टक्कर में 15 घायल, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -