Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधर लोकसभा उपचुनावः कांग्रेस MLA लाडी ने AAP विधायक की गाड़ी...

जालंधर लोकसभा उपचुनावः कांग्रेस MLA लाडी ने AAP विधायक की गाड़ी घेरकर किया कमरे में बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः  लोकसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। कुछ जगह पर वोटिंग दौरान मामूली झगड़े के मामले सामने आ रहे है। 11 बजे तक 17.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में आप पार्टी और कांग्रेस विधायक में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक वोटिंग के दिन बाहरी आदमी जालंधर में नहीं आ सकता। 

इसके बावजूद विधायक यहां वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। उधर, आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्करों ने धक्केशाही की। जिसके बाद विधायक टोंग को वहां कमरे में बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला और अब थाने ले गई है। वहीं दूसरी ओर शाहकोट के गांव रूपोवाल में भी हल्की नोकझोंक का मामला सामने आया है। दरअसल, नंदनपुर बूथ पर वोटिंग दौरान हवलदार व ASI में बहस हो गई। बता देंकि जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कई जगह पर शांतिपूर्वक वोटिंग हो रही है, तो कहीं पर कार्यकर्ताओं में हाथापाई होने के मामले सामने आ रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -