Punjab Govt
HomeBreaking Newsमंदिर में पूजा करके लौट रहे BJP नेता का गोलियां मारकर कत्ल

मंदिर में पूजा करके लौट रहे BJP नेता का गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबाद: राज्य के वापी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। वापी ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार में बैठे बीजेपी नेता पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के पूरे इलाके की नाकेबंदी की और हमलावरों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है। मृतक नेता की पहचान वापी तालुका बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेश पटेल के रूप में हुई है। सूचना पर वलसाड जिले की पुलिस और जिले के भाजपा नेता व नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस के हवाले से आ रही है शुरुआत जानकारी में वापी तालुका के बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेश पटेल की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है।

यह सनसनीखेज घटना उस वक्त हुई जब शैलेश पटेल अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। तभी शूटर बाइक पर आए और घटना को अंजाम देने बाद फरार हो गए। पुलिस रंजिश के साथ दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। बीजेपी तालुका उपाध्यक्ष सुबह करीब सात बजे पत्नी के साथ शिव मंदिर गए थे। कार से उतरकर पर पत्नी मंदिर के अंदर चली गई तो वहीं शैलेश पटेल कार में बैठकर पत्नी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक उनकी कार के पास आकर रुकी।

इससे पहले कि शैलेश पटेल कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने से शैलेश पटेल लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े। पत्नी मंदिर से दर्शन करके वापस लौटी और कार का दरवाजा खोला ताे पति को लहूलुहान हालत में देखकर चीख पड़ी। इसके बाद शैलेश पटेल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बीजेपी नेता का परिवार सदमें हैं तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -