जालंधर/वरुण: महानगर में चोरी और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह भीड़-भाड़ वाले बाजार में दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अड्डा होशियारपुर चौक के पास से सामने आया है। जहां लुटेरे ने साहिब दयाल एंड संस पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में काम करने वाले लड़के ने उसे देख लिया और शोर मचाया दिया।
जिसके बाद चोर वहां से वारदात को अंजाम दिए बगैर भाग गया। चोर टांडा फाटक के पास पहुंचा ही था कि पीछा करते दुकान में काम करने वाले लड़के ने साथियों सहित उसका पीछा करके उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उक्त लुटेरे की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते दुकान के मालिक दीपक ने बताया कि वह खाना-खाने के लिए घर गए हुए थे।
कुछ समय बाद वह दुकान पर वापस आए तो देखा कि दुकान के बाहर काफी हल्ला हो रहा था। उन्होंने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो लोगों ने एक चोर काबू किया हुआ था। जो दुकान में तिजौरी का ताला तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। काबू किए गए चोर ने वारदात कबूल कर ली है। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई है। दीपक ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।