चंडीगढ़ः पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल में एक बार फिर से तरकरार शुरू हो गई है। दरअसल, प्रिंसीपल के सिंगापुर दौरे को लेकर एक बार फिर से राज्यपाल बनवारी लाल ने सीएम मान को पत्र जारी किया है। इस दौरान राज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है।
राज्यपाल ने विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की मंजूरी देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। पुरोहित ने कहा कि सीएम मान का ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असांविधानिक है, बल्कि बेहद अपमानजनक भी है, इसलिए मैं कानूनी सलाह लेने के लिए मजबूर हूं। कानूनी सलाह लेने के बाद ही उनके अनुरोध पर फैसला लेंगे।

