Punjab Govt
HomeNationalग्राहक बनकर आए 9 बदमाश, Bank से 5 करोड़ का सोना लेकर...

ग्राहक बनकर आए 9 बदमाश, Bank से 5 करोड़ का सोना लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः ग्राहक बनकर आए 9 बदमाश बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ का सोना लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक बदमाश 15 लाख कैश भी लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद ही बदमाश अकाउंट खुलवाने के बहाने अंदर घुसे। थोड़ी देर बाद बंदूक निकालकर बैंककर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे।

अपराधियों ने करीब 45 मिनट तक लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर सभी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सदर DSP संजय पांडे मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान के लिए बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है।

बैंक कर्मी शशिभूषण कुमार ने बताया कि हम लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान 8 से 9 की संख्या में बदमाश आए थे। कुछ बदमाश बाहर भी खड़े थे। 45 मिनट तक लूटपाट की। करीब 15 लाख कैश और 5 करोड़ के गोल्ड लेकर फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -