दिल्ली की एक फर्म द्वारा 31 यूनिट्स में से हिमाचल की 3 यूनिट्स को भी फेक सप्लाई का एक्साइज विभाग का दावा
ऊना/सुशील पंडित: एक्साइज विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की एक फर्म द्वारा फेक सप्लाई किए जाने का दावा किया है। एक्साइज कमिश्नर ऊना राकेश भरतीय के अनुसार दिल्ली की फर्म द्वारा देश भर में कुल 31 यनिट्स को फेक सप्लाई की गई। जिसमें से तीन यूनिट हिमाचल प्रदेश की है। इसमें से एक यूनिट हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है। विभाग के अनुसार इस मामले में इस यूनिट पर लगभग चार करोड़ का टैक्स बकाया था। जिसमें से यूनिट ने 50 लाख रुपए करीब एक वर्ष पूर्व जमा कराए थे। लेकिन उसके बाद उस यूनिट द्वारा कुछ भी टैक्स जमा नहीं कराया गया। जिसके बाद अब विभाग द्वारा उस यूनिट को लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपए के बकाया टैक्स का नोटिस दिया गया है। विभाग ने फेक सप्लाई केस मामले में दिल्ली में हुई कार्रवाई के बाद 3 CA के गिरफ्तार होने का भी दावा किया है।
