HomeHimachalBaddiपंजाब में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें राख, 2 लोग झुलसे,...

पंजाब में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें राख, 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के कस्बा कोहाड़ा में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें राख हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में व्यक्ति अवैध रूप से छोटे सिलेंडर भरने का काम करता था। इस बीच किसी सिलेंडर से गैस लीक हो गई। गैस की लीकेज के बाद दुकान में अचानक आग लग गई। धमाकों के आवाज से आस-पास के लोगों में भी भगदड़ मच गई। दुकानदार जब तक आग लगने के कारण समझ पाता तब तक दुकान में धमाके होने लग गए। इस बीच साथ लगते 7 से 8 दुकानों तक आग पहुंच गई। आग ने दुकानों का सारा सामान चपेट में लेकर राख कर दिया। घटनास्थल पर लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना असहज हो गया।

घटनास्थल पर इकट्‌ठे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में समराला, फोकल पॉइंट, सुंदर आदि फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की गाड़ियों और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें लोगों को दिखाई दे रही थी। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि 2 लोग आग की चपेट में आए हैं। झुलसे लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों को पहले कुमकलां अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत लुधियाना अस्पताल में रेफर किया गया। घायलों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

इलाके के लोगों ने बताया कि जिस दुकान से आग लगने की शुरुआत हुई है वहां अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जाती थी। कई बार इस अवैध कारोबार की पुलिस को भी लोगों ने सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कम से कम डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -