HomeHimachalहरोली में 70 ग्राम चिट्टे खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

हरोली में 70 ग्राम चिट्टे खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

52000 ड्रग मनी भी बरामद

ऊना/सुशील पंडित :  ऊना में चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरोली पुलिस ने वीरवार को 71 ग्राम चिट्टा/हेरोईन की खेप पकड़ी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की नीति के तहत वीरवार को हरोली के गांव पालकवाह में नाका लगाया गया था।

पुलिस को गुप्त सूचना पहले से पहुंच चुकी थी। जैसे ही कार संख्या (एचपी 89-3603) वहां पहुंची उसे चेकिंग के लिए रोका गया। गवाहों के सामने चार युवकों और उनकी गाड़ी की तालाशी ली गई। मौके पर गाड़ी के डैशवोर्ड में से 71.01 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा व 52,500/- रूपये की ड्रग मनी बरामद की गई। सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं इनमें बिलासपुर का अंकुश ठाकुर, ऊना का विशाल व लखविन्द्र सिंह तथा जिला मंडी का बीरवल ठाकुर शामिल है।

सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में मादक द्रव्य अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि यह जिला ऊना में हैरोईन/चिट्टा की पकड़ी गई अबतक की सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले जिला ऊना में 70.082 ग्राम हैरोईन / चिट्टा बरामद किया गया था जबकि थाना हरोली में मादक द्रव्य अधीनियम के तहत पिछले 45 दिनो में 8 मामले पंजीकृत किए गए हैं। हरोली थाना प्रभारी अनिल संख्यान ने आम जनता से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरन्त पुलिस को फोन न. 01975-284026 पर उपलब्ध करवाएं ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -