पुंछः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक कार के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कलई इलाके में देर रात बेकाबू कार पुलस्त्य नदी में जा गिरी। कार में सवार 7 यात्री नदी के तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिला प्रशासन ने पुलिस और एसडीआरएफ के साथ बचाव अभियान शुरू किया। रस्सी के सहारे एक एक कर लोगों को किनारे लाया गया।
नदी में तेज रफ्तार कार गिरने से 7 घायल, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
news info:https://t.co/xSLSIyeSz4 pic.twitter.com/CgFTlEaLDB— Encounter India (@Encounter_India) February 28, 2025
पुलिस के मुताबिक, कार में करीब 12 लोग सवार थे। बाकी लोगों पानी के बहाव में बह गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। नदी का बहाव इतना तेज था कि रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए जिन्हें रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल 3 लोगों को राजौरी रेफर कर दिया गया। काफी जद्दोजहद के बाद कार को नदी से बाहर निकाला जा सका है। आशंका जताई जा रही है कार में 5 और लोग थे जिनकी तलाश की जा रही है।
पुंछ के वरिष्ठ एसएसपी शफकत हुसैन ने बताया कि हमें घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार नदी में थी और हमने 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिसलन भरी सड़क के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे नदी में गिर गया। समय पर पुलिस और प्रशासन की तत्परता से यात्रियों की जान बचाई जा सकी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, विशेषकर खराब मौसम के दौरान।