कुटलैहड़ में भाजपा समर्थिक कार्यक र्ताओं पर बनाए जा रहे झूठे केस,किया जा रहा प्रताड़ित:दविंदर भुट्टो
चाहेतों को बंद कमरे में दिए जा रहे टैंडर
ऊना/सुशील पंडित: राज्य की सुक्खू सरकार कुटलैहड़ में बदले की भावना से कार्य करने पर उतर चुकी है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में मेरे बाद अब मेरे समर्थकों पर झूठे केस बनाकर उन्हें प्रताड़ित करने पर तुली हुई है और उपमंडल बंगाणा प्रशासनिक अधिकारी सरकार व विधायक की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें ज्ञात नहीं कि अब भाजपा की सरकार बनेगी और हमने एक एक अधिकारी के नाम की लिस्ट बना ली है। बहुत जल्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हक की लड़ाई अब सड़कों पर आने वाली है।यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा सक्रिय सदस्यता की बैठक में मुख्यतिथि पहुंचे कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने कहे
वहीं भुट्टो की अध्यक्षता में 64 से ज्यादा सक्रिय भाजपा नेताओं ने सदस्यता ली। भुट्टो ने संबोधन कहा कि यह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं जो बीते चालीस वर्षों से लगातार भाजपा की सेवा में समर्पित है। भाजपा के लिए दिन रात काम कर रहे हैं, पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है।
भुट्टो ने कहा कि इन वरिष्ठ भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं की बदौलत कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा ने 1990 के बाद लंबे समय तक राज किया है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के विधायक रहे हैं। दविंद्र भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा आगे बढ़ रही है और कुटलैहड़ में भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा 25 हजार पार होने बाला है। हिमाचल प्रदेश में कुटलैहड़ विस क्षेत्र भाजपा सदस्यता अभियान के पहले या दूसरे स्थान पर पहुंचने बाला है।
भुट्टो ने कहा कि आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र में राजनीति द्वेष भाव से काम हो रहे हैं और ठेकेदारों के मामूली झगड़ों को खूंखार का नाम देकर मेरे समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। यहां एक नल लगाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक से स्वीकृति लेनी पड़ रही है। क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है।
भुट्टो ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी कुटलैहड़ के विधायक को खुश करने के लिए दो इंच की 367 मेन लाइन से पाइप डालकर उनके होटल को पानी की सप्लाई दी जा रही है। अनुसूचित जाति के गांव का ट्रांसफॉर्म होटल के आगे लगाया जा रहा है। अपने चाहतों को बंद कमरे में टेंडर वितरण किए जा रहे हैं। ऐसा गोरख धंधा आज तक कुटलैहड़ में नहीं देखा गया है। जो वर्तमान समय में हो रहा है।
दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि आज राज्य सरकार हाशिए पर खड़ी हो चुकी है। जिस प्रकार सरकार से पहले 9 विधायक असंतुष्ट थे और मीडिया के अनुसार दस और राज्य सरकार के विधायक सरकार से नाखुश होकर बिलासपुर में बैठक कर रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि जब सुक्खू सरकार मतलब मित्रों की सरकार बन चुकी है तो फिर विधायकों मंत्रियों ओर हिमाचल की आम जनता को सरकार से क्या आशा होगी। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्वेश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा को आगे लेकर जाना ओर आने वाले समय में कुटलैहड़ से भाजपा विधायक की जीत सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, राज्य भाजपा कार्यकारणी सदस्य मनोहर लाल शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री सुषमा ठाकुर,जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर, उपप्रधान जीवन शर्मा,कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, कैप्टन प्रीतम डडवाल, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, अभय सिंह राणा,अरुण मनकोटिया ,सुभाष शर्मा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया ,सुरेश शर्मा,अर्चित शर्मा,पंकज शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।