कार्यशाला ढहने से 6 लोगों की मौ'त

कार्यशाला ढहने से 6 लोगों की मौ'त

नई दिल्ली : चीन में चादरों से बनी एक कार्यशाला के ढह जाने से कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। वहीं इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी होने और अवैध होने की वजह से यह घटना हुई। जानाकरी के अनुसार मामला दक्षिणी चीन इलाके का है। जहां इस्पात की चादरों से बनी एक कार्यशाला अचानक ढह गई। इसमें दबकर 6 लोगों की मौ'त हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीनी अधिकारियों ने कि गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को यह दुर्घटना हुई। इससे मृतकों के घरों में हाहाकार मच गया। बचाव दल मौके पर जब तक पहुंचते, तब तक 6 लोगों की मौ'त हो चुकी थी। जबकि तीन घायलों का अस्पताल में भर्ती करावा कर इलाज कराया जा रहा है।  लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।